Cow Deaths in Bhopal: भोपाल नगर निगम की अरवलिया गौशाला में तीन गायों की भूख-प्यास से मौत हो गई। आठ से अधिक गायें गंभीर रूप से बीमार हैं। गौशाला में चारा-पानी का इंतजाम नहीं था, जिससे सैकड़ों गोवंश खुले मैदान में थे। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने गौशाला में प्रदर्शन किया और जांच की मांग की।
