Katni Railway Flyover: मध्य प्रदेश के कटनी में देश के सबसे लंबे रेलवे फ्लाईओवर का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो गया है। इस फ्लाईओवर की अप लाइन पर मालगाड़ी का सफल ट्रायल किया गया है। यह फ्लाईओवर मालगाड़ियों के लिए बायपास मार्ग के रूप में कार्य करेगा, जिससे वे कटनी के स्टेशनों को सीधे पार कर जाएंगी। इससे यात्री ट्रेनों के आवागमन का मार्ग सरल होगा।
