इंदौर के भाजपा विधायक गोलू शुक्ला के बेटे रुद्राक्ष शुक्ला ने शुक्रवार रात अपने साथियों संग माता टेकरी पर वाहनों का काफिला चढ़ाया और पुजारी से मंदिर खुलवाने को लेकर अभद्रता की। पुजारी की शिकायत पर मामला दर्ज हुआ है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही है।
