कोंडागांव के मेदांश ने तीरंदाजी में रचा इतिहास:जेएनवी की रीजनल तीरंदाजी में जीता गोल्ड, तीन राज्यों के खिलाड़ियों को पछाड़ा

0
40

कोंडागांव के जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्र मेदांश गेहलावत ने तीरंदाजी में नया इतिहास रचा है। उन्होंने ओडिशा के मयूरभंज जिले के बेटनोटी में आयोजित रीजनल तीरंदाजी प्रतियोगिता 2025 में स्वर्ण पदक जीता है। मेदांश ने अंडर-14 वर्ग के रिकर्व राउंड में शानदार प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में ओडिशा, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के जवाहर नवोदय विद्यालयों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। युवा तीरंदाज ने 30 मीटर, 40 मीटर और 50 मीटर की दूरी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। उन्होंने सभी दूरियों पर सटीक निशाना लगाते हुए उच्चतम स्कोर हासिल किया। इस प्रतियोगिता में वे सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बने। मेदांश को यह सफलता आईटीबीपी के कोच हवलदार त्रिलोचन मोहंता के मार्गदर्शन में मिली है। उन्होंने दो साल तक कड़ी मेहनत की। सेक्टर डीआईजी राणा युद्धवीर सिंह और 41वीं बटालियन के कमांडेंट नरेंद्र सिंह ने मेदांश को बधाई दी है। विद्यालय के प्राचार्य और शिक्षकों ने भी मेदांश की इस उपलब्धि पर खुशी जताई है। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि मेदांश भविष्य में भी देश का नाम रोशन करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here