MP Weather News : मध्य प्रदेश में तापमान बढ़ने की संभावना है, लेकिन अभी दो-तीन दिनों तक लू चलने के आसार नहीं हैं। अभी यहां चार मौसम प्रणालियां सक्रिय हैं, जिनमें दो चक्रवात और दो द्रोणिकाएं शामिल हैं। इन प्रणालियों के प्रभाव से प्रदेश में कहीं-कहीं बादल छाए हुए हैं। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, आज से तापमान में कुछ बढ़ोतरी होने की संभावना है।
