Dewas News: देवास जिले के टोंकखुर्द थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक पति ने अपनी पत्नी की तवे से हमला करके हत्या कर दी। आरोपित पति फरार हो गया है, जिसकी तलाश में पुलिस टीम लगी हुई है। घटना बुधवार देर रात की बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपित को पकड़ने के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दी।
