Indore Khandwa Highway: इंदौर-खंडवा राजमार्ग पर निर्माण कार्य प्रगति पर है और पहला ब्रिज वाहनों के लिए खोल दिया गया है। इस राजमार्ग पर तीन सुरंगों के साथ सात ब्रिज और अंडरपास बनाए जा रहे हैं। निर्माण कार्य जनवरी तक पूरा करने का लक्ष्य था, लेकिन धीमी गति के कारण छह महीने की मोहलत दी गई है।
