इंदौर के हीरा नगर थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक शिशु चोरी हो गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज निकाले तो लाल साड़ी वाली महिला बच्चा चुरा कर ले जाती दिखाई दी। पुलिस ने तीन टीमें गठित कर दी।रहवासियों ने फुटेज देखते ही बता दिया कि यह तो बबीता है। पुलिस ने उसके पति दीपक को हिरासत में ले लिया। बबीता की बहन और रिश्तेदारों से भी पूछताछ शुरु कर दी।
