Chhatarpur Road Accident: छतरपुर में झांसी-खजुराहो नेशनल हाईवे पर शुक्रवार सुबह ट्रक की टक्कर से बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई। घटना ओटापुरवा गांव के पास सुबह करीब आठ बजे की बताई जा रही है। हादसे में दो लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
