Indian Railways Cancelled Trains: उत्तर पूर्व रेलवे के गोरखपुर मंडल में तीसरी लाइन के इंटरलाकिंग कार्य के चलते 26 ट्रेनें अप्रैल और मई में निरस्त रहेंगी। ये ट्रेनें अलग-अलग तिथियों पर प्रभावित होंगी। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे अपनी यात्रा से पहले ट्रेनों की स्थिति की जांच करें।
