मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस का चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। चुनाव प्रक्रिया 27 अप्रैल से शुरू होगी और लगभग पांच महीने में पूरी होगी। सदस्य प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महासचिव, जिला अध्यक्ष, विधानसभा अध्यक्ष, ब्लाक अध्यक्ष के लिए मतदान करेंगे। 18 से 35 वर्ष की आयु वाले ही चुनाव प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे।
