MPBSE Result 2025: एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों का रिजल्ट का इंतजार अब जल्द ही खत्म होने वाला है। मूल्यांकन का काम 90 प्रतिशत पूरा हो चुका है। इसके बाद मई के पहले सप्ताह में ही रिजल्ट जारी होने की संभावना है। हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, आईटी, प्रायवेट सिक्यूरिटी, ब्यूटी एंड वेलनेस और ऑटोमेटिव विषय की सभी कॉपियां जांची जा चुकी हैं।
