छत्तीसगढ़ में 41 IAS अफसरों का ट्रांसफर:बिलासपुर, गरियाबंद, दंतेवाड़ा समेत कई जिलों के बदले कलेक्टर, लिस्ट में देखिए किसे कहां की जिम्मेदारी

0
28

छत्तीसगढ़ सरकार ने 41 IAS अफसरों का ट्रांसफर किया है। इनमें से कई को अतिरिक्त प्रभार पर अलग-अलग विभागों का जिम्मा दिया गया है। इसके अलावा दंतेवाड़ा, गरियाबंद, रायगढ़ और बिलासपुर समेत कई जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं। लिस्ट के मुताबिक कुणाल दूदावत को दंतेवाड़ा का कलेक्टर बनाया गया है। मयंक चतुर्वेदी रायगढ़ जिले के नए कलेक्टर होंगे। संजय कन्नौजे सारंगढ़ बिलाईगढ़ के कलेक्टर होंगे, नूपुर राशि पन्ना को कोंडागांव जिले का कलेक्टर बनाया गया है। कुंदन कुमार को मुंगेली जिले का कलेक्टर बनाया गया है । वहीं इंद्रजीत चंद्रावल को खैरागढ़ छुईखदान गंडई जिले का कलेक्टर बनाया गया है। संजय अग्रवाल को बिलासपुर जिले का कलेक्टर बनाया गया है। दिव्या उमेश मिश्रा को बालोद जिले का कलेक्टर बनाया गया है। जन्मजय महोबे को जांजगीर जिले का कलेक्टर बनाया गया है। सर्वेश्वर भुरे को राजनांदगांव जिले का कलेक्टर बनाया गया है। बिलासपुर कलेक्टर अवनीश कुमार शरण को कलेक्टर पद से हटाकर गृह निर्माण मंडल का आयुक्त बनाया गया है। रायगढ़ जिले के कलेक्टर कार्तिकेय गोयल को हटाकर खाद्य नागरिक आपूर्ति उपभोक्ता संरक्षण विभाग का संचालक बनाया गया है। वहीं सारंगढ़ जिले के कलेक्टर धर्मेश साहू को हटाकर पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है। इसके अलावा गरियाबंद कलेक्टर दीपक अग्रवाल को खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग का नियंत्रक बनाया गया है।

देखें लिस्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here