नानी की हत्या की सूचना पर जावरा की सिविल जज शिवानी राठौर भी वहां पहुंचीं। उन्होंने स्वजन और पुलिस अधिकारियों से जानकारी ली। थाना प्रभारी आकांक्षा हाड़ा ने बताया कि लुटेरे महिला को अकेला पाकर घर में घुसे और विरोध करने पर उनका गला घोंट दिया। पुलिस पहुंची, तब तक महिला के कान का खून सूख चुका था। ऐसा लग रहा है कि हत्या हुए 24 घंटे बीत चुके हैं।
