Chhatarpur Doctor Beat Old Man: छतरपुर के जिला अस्पताल में एक डॉक्टर द्वारा 77 वर्षीय बुजुर्ग के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। बुजुर्ग अपनी पत्नी का इलाज कराने अस्पताल पहुंचे थे, जब डॉक्टर ने उनके साथ बदसलूकी की और उन्हें घसीटते हुए अस्पताल से बाहर फेंक दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
