मध्य प्रदेश के सीधी जिले में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष पर एक युवती से छेड़छाड़ का आरोप लगा। मामला सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया। पीड़िता ने लोकलाज और दबाव में आकर एफआईआर दर्ज नहीं कराई है।
