पिपलौदा के पंचेवा गांव में कर्मचारी अर्जुन सिंह आंजना ने नौकरी के विवाद में संतोष राठौड़ को चालू ट्रांसफार्मर पर धक्का दे दिया, जिससे वह झुलस गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने अर्जुन को गिरफ्तार कर हत्या का मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।
