Promotion in MP: मध्य प्रदेश में पदोन्नति-वेतन लाभ का मामला अटका हुआ है, जिसमें यह तय नहीं हो पा रहा है कि वेतन लाभ कब से दिया जाएगा। सरकार ने पदोन्नति बंद होने के कारण कर्मचारियों की नाराजगी को देखते हुए वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर उच्च पदों का प्रभार तो दिया लेकिन आर्थिक लाभ नहीं दिया। अब पदोन्नति नियम तैयार किए जा रहे हैं।
