यूक्रेनी राजधानी पर 9 महीने का सबसे बड़ा मिसाइल अटैक:रूसी हमले में 8 की मौत, 70 घायल; कई लोग मलबे में फंसे हुए

0
26

रूस ने बुधवार रात यूक्रेन की राजधानी कीव पर मिसाइल और ड्रोन से हमला किया। इस हमले में कम से कम 8 लोग मारे गए, जबकि 70 से ज्यादा घायल हो गए। यह इस साल यूक्रेन की राजधानी पर सबसे बड़ा हमला था। अधिकारियों ने बताया कि हमले की वजह से कई बिल्डिंगों ने आग लग गई और 6 बच्चे घायल हो गए, अभी भी कुछ लोग मलबे में फंसे हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रूस ने यूक्रेन पर 70 मिसाइल 145 ड्रोन से हमला किया, जिनका मेन टारगेट राजधानी कीव को निशाना बनाना था। यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की का कहना है कि इस हमले का मकसद अमेरिका पर दबाव डालना था। रूसी हमले और बाद की तस्वीरें… जुलाई 2024 के बाद कीव पर सबसे बड़ा हवाई हमला
राज्य इमरजेंसी सर्विस ने टेलीग्राम लिखा कि जहां हमला हुआ है, वहां मलबे के नीचे दबे लोगों की तलाश जारी है। कीव में 13 जगहों को निशाना बनाया गया, जिसमें रिहायशी इमारतें और पब्लिक इन्फ्रास्ट्रक्चर भी शामिल है। वहीं, यूक्रेनी विदेश मंत्री एंड्री सिबिहा ने X पर कहा कि इन हमलों से पता चलता है कि यूक्रेन नहीं, बल्कि रूस शांति के लिए बाधा है। अभी तक रूस ने इस हमले पर कोई बयान नहीं दिया है। यह जुलाई 2024 के बाद से शहर पर किया गया सबसे बड़ा हमला था, जब एक हॉस्पिटल और रिहायशी ठिकानों को निशाना बनाकर किए गए हवाई हमले में 33 लोग मारे गए थे। कीव के मेयर विटाली क्लिट्स्को ने कहा कि राजधानी में अब तक आठ लोगों के मारे जाने की पुष्टि हो चुकी है, हालांकि अधिकारियों ने पहले कहा था कि 9 लोग मारे गए हैं। ट्रम्प बोले- मैं इस हमले से बिल्कुल खुश नहीं हूं
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि वह रूस की तरफ से कीव पर किए गए हमले से खुश नही हैं। उन्होंने ट्रुथ सोशल पर लिखा कि मैं कीव पर रूसी हमलों से खुश नहीं हूं। यह जरूरी नहीं था और इसका समय भी बहुत खराब था। व्लादिमीर, रुको! हर हफ्ते 5000 सैनिक मर रहे हैं। चलो शांति समझौता कर लें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here