Pakistani Hindu Refugees in India: इंदौर सांसद शंकर लालवानी ने पाकिस्तान से आए हिंदू शरणार्थियों के लिए राहत भरी खबर दी है। उन्होंने कहा है कि लांग टर्म वीजा पर भारत में रहने वाले हिंदू शरणार्थियों को वापस नहीं भेजा जाएगा। सांसद ने सिंधी भाषा में वीडियो जारी कर समुदाय तक सीधे संदेश पहुंचाया है।
