गरज-चमक के साथ आज भी हो सकती है बारिश:गुरुवार शाम तक होती रही बूंदाबांदी, रायगढ़ तहसील में सबसे ज्यादा 1309 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड

0
280

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में शुक्रवार को भी बारिश होने के आसार हैं। गुरुवार सुबह धूप निकली और मौसम साफ था, लेकिन दोपहर में मौसम का मिजाज बदल गया। रुक रुककर बारिश होती रही। वहीं बुधवार की बात करें तो रात से हल्की बूंदाबंदी हुई थी। बुधवार को करीब 3 बजे के बाद अच्छी बारिश हुई। आसमान पर बादल छाए हुए थे। इससे मौसम में ठंडक भी पूरी तरह घुल गई। रात में ठंड का एहसास होने लगा। गोरखा क्षेत्र में साढ़े तीन घंटे बारिश
बताया जा रहा है कि शहर से करीब 7 किमी दूर गोरखा, पतरापाली क्षेत्र में सुबह 11 बजे तेज बारिश शुरू हो गई। यहां बारिश करीब सढ़े 3 घंटे तक होते रही। इसके अलावा बोइरदादर के आगे संबलपुरी क्षेत्र में भी अच्छी बारिश होना बताया जा रहा है। उस समय शहर में बारिश नहीं हुई। इससे जिले में कई जगह खंड वर्षा भी होने की बात कही जा रही है। जिले में 1055 मिमी औसत वर्षा दर्ज भू अभिलेख शाखा से मिली जानकारी के मुताबिक इस वर्षा मौसम में रायगढ़ जिले में 26 सितम्बर तक 1055 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। बीते 24 घंटे में जिले में 34.5 मिली मीटर औसत वर्षा हुई है। अब तक जिले के रायगढ़ तहसील में 1309.3 मिली मीटर दर्ज की गई। इसके साथ ही पुसौर में 1154.7 खरसिया में 1002.4, घरघोड़ा में 1112.4, तमनार में 959.9, लैलूंगा में 932.1, मुकडेगा में 987.3, धरमजयगढ़ में 959 छाल में 1043.8 और कापू में 1089 मिली मीटर वर्षा दर्ज की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here