Pench Tiger Reserve: पेंच टाइगर रिजर्व में एक बाघ का शव मिला है, जिसके शरीर का अधिकांश हिस्सा सड़कर खराब हो गया है। प्रबंधन ने छानबीन शुरू कर दी है और बाघ के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। वन अधिकारी और मैदानी अमले ने मौके पर पहुंचकर जांच प्रारंभ कर दी है और डॉग स्क्वायड की मदद से भी जांच की जा रही है।
