पाकिस्तानी मंत्री ने अदनान सामी की नागरिकता पर उठाया सवाल:भड़के सिंगर, एक्स पर जवाब देते हुए कहा- ‘अनपढ़ मूर्ख’

0
20

पहलगाम हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच एक बार फिर से टेंशन बढ़ गई है। भारत ने पाकिस्तानी नागरिकों को अपना देश छोड़ना का अल्टीमेटम दिया है। इसी बीच पाकिस्तान के पूर्व सूचना एवं प्रसारण मंत्री फवाद चौधरी ने सिंगर अदनान सामी की नागरिकता पर सवाल उठाया है। दरअसल, एक्स पर एक भारतीय पत्रकार ने पहलगाम हमले के बाद केंद्र के फैसले के बारे में लिखा, जिसमें पाकिस्तानी नागरिकों को भारत छोड़ने के लिए कहा गया है। इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए फवाद चौधरी ने लिखा, ‘अदनान सामी के बारे में क्या?’ सिंगर ने अब इस पर प्रतिक्रिया दी है। अदनान ने फवाद चौधरी के ट्वीट को शेयर करते हुए लिखते हैं- ‘इस अनपढ़ मूर्ख को कौन बताए।’ इसके साथ ही उन्होंने हंसती हुई स्माइल लगाई है। बता दें कि अदनान का जन्म इंग्लैंड में हुआ था। अदनान के पिता पाकिस्तानी हैं और उनकी मां जम्मू से हैं। अदनान के पास पहले पाकिस्तानी नागरिकता थी। दिसंबर 2016 में सिंगर को भारतीय नागरिकता मिली। उन्हें भारतीय नागरिकता के लिए 18 साल तक इंतजार करना पड़ा था। अदनान की करियर की बात करें तो उन्होंने अमिताभ बच्चन के साथ मिलकर ‘लिफ्ट करा दे’, ‘कभी नहीं’ जैसे हिट एल्बम बनाए हैं। उनका दूसरा स्टूडियो एल्बम, तेरा चेहरा अक्टूबर 2002 में रिलीज हुआ था। वहीं फिल्मों की बात करें तो ‘लकी: नो टाइम फॉर लव’ में सुन जरा और ‘बजरंगी भाईजान’ की भर दो झोली मेरी जैसे कई हिट गाने दिए हैं। इसके अलावा ‘ये रास्ते हैं प्यार के’, ‘धमाल’, ‘1920’, ‘चांस पे डांस’, ‘मुंबई सालसा’, ‘खूबसूरत’, ‘सदियां’ और ‘शौर्य’ जैसी फिल्में में भी गाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here