Khargone Accident: खरगोन में नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों से भरा वाहन पलटा, एक की मौत 12 घायल

0
38

Khargone Accident: खरगोन के टेमला रोड पर नगर पालिका सफाई कर्मचारियों से भरा वाहन पलट गया, जिसमें एक कर्मचारी की मौत हो गई और 12 घायल हो गए। सभी कर्मचारी खरगोन विधायक बालकृष्ण पाटीदार के गृहग्राम टेमला में कथास्थल की सफाई करने जा रहे थे। हादसे के बाद जिला अस्पताल में घायलों का उपचार जारी है और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here