भोपाल में हिंदू छात्राओं से दुष्कर्म और ब्लैकमेल के मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति बनाई है। पूर्व डीजीपी निर्मल कौर समिति की अध्यक्ष होंगी। समिति 3 से 5 मई के बीच दौरा कर विस्तृत रिपोर्ट सौंपेगी। आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
