चेन्नई-पंजाब भिड़ंत, चेपॉक में PBKS का पलड़ा भारी:पंजाब ने इस सीजन पहली भिड़ंत में दी थी मात, हेड टु हेड में CSK आगे

0
33

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के 49वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का सामना पंजाब किंग्स (PBKS) से होगा। मैच चेपॉक के एमए चिदंबरम स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। दोनों टीमें इस सीजन में दूसरी बार आमने-सामने होंगी। चेपॉक स्टेडियम में पंजाब ने अपने पिछले तीनों मैच जीते हैं। टीम ने 2023 में CSK को 4 विकेट और 2024 में 7 विकेट से मात दी थी। इससे पहले 2021 में PBKS ने मुंबई को 9 विकेट से हराया था। इस स्टेडियम में चेन्नई और पंजाब ने आपस में कुल 8 मैच खेले हैं। इसमें चेन्नई ने 4 और पंजाब ने 3 मुकाबले जीते हैं। जबकि एक मैच टाई रहा है। मौजूदा सीजन की बात करे तो चेन्नई का प्लेऑफ में जाना मुश्किल है। टीम को 9 मैच में सिर्फ 2 जीत मिली है और CSK पॉइंट्स टेबल के आखिरी पायदान पर है। वहीं PBKS ने अपने 9 में से 5 मैच जीते हैं, जबकि एक मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम 5वें स्थान पर है। मैच डिटेल्स, 49वां मैच
CSK vs PBKS
तारीख- 30 अप्रैल
स्टेडियम- एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेपॉक, चेन्नई
टाइम: टॉस- 7:00 PM, मैच स्टार्ट – 7:30 PM हेड टु हेड में CSK एक जीत से आगे IPL में चेन्नई और पंजाब के बीच 31 मैच खेले जा चुके हैं। जिसमें से 16 मैच CSK ने जीते और 15 मैच PBKS ने अपने नाम किए। 2024 के सीजन में दोनों टीमें 2 मुकाबलों में आपस में भिड़ी थीं, जिसमें दोनों ने 1-1 मैच अपने नाम किए थे। इस सीजन की पहली भिड़ंत में PBKS ने 18 रन से जीत दर्ज की थी।​ दुबे चेन्नई के टॉप बैटर चेन्नई के बैटर्स का हालिया फॉर्म कुछ खास नहीं रहा है। टीम से शिवम दुबे को छोड़कर किसी ने भी मौजूदा सीजन के 9 मैचों में 200 रन नहीं बनाए हैं। दुबे 133.70 की स्ट्राइक रेट से 242 रन बना चुके है। वहीं कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 9 मैच में 140 रन बनाए हैं। हालांकि, पिछले कुछ मैच में यंग ओपनर आयुष म्हात्रे और शेख रशीद ने टीम को अच्छी शुरुआत दी है। बॉलिंग डिपार्टमेंट में नूर अहमद CSK के टॉप गेंदबाज हैं। उन्होंने 9 मैच में 14 विकेट झटके हैं। उनके अलावा खलील अहमद ने 12 और डेथ ओवर स्पेशलिस्ट मथीश पथिराना ने 7 विकेट लिए हैं। प्रियांश-प्रभसिमरन शानदार फॉर्म में पंजाब के ओपनर्स प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह शानदार फॉर्म में हैं। प्रियांश टीम के टॉप बैटर हैं, उन्होंने 9 मैच में 323 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका हाईएस्ट स्कोर 105 और स्ट्राइक रेट 200 से भी ज्यादा है। वहीं प्रभसिमरन ने 292 रन बनाए हैं। उनका बेस्ट स्कोर पिछले मैच कोलकाता के खिलाफ बनाया गया 83 रन है। लेफ्ट आर्म पेसर अर्शदीप सिंह पंजाब के टॉप बॉलर हैं। उन्होंने 9 मैच में 11 विकेट लिए हैं। उनके अलावा स्पिनर युजवेंद्र चहल ने 9 विकेट झटके हैं। पिच रिपोर्ट चेन्नई की पिच लाल मिट्‌टी से बनी है जो आमतौर पर स्पिनरों को मदद करती है। हालांकि, शुरुआती कुछ ओवरों में तेज गेंदबाजों को भी फायदा मिलता है। इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 163 रन है। चेपॉक स्टेडियम IPL के 90 मैचों की मेजबानी कर चुका है। इनमें से 51 मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं, जबकि बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 39 मैच जीते हैं। यहां का हाईएस्ट स्कोर चेन्नई ने 2010 में राजस्थान के खिलाफ 5 विकेट 246 रन बनाया था। वहीं यहां का न्यूनतम स्कोर का रिकॉर्ड रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के नाम है। टीम चेन्नई के खिलाफ 70 रन पर आउट हो गई थी। वेदर कंडीशन एक्यूवेदर के मुताबिक 30 अप्रैल को चेन्नई में अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री रहने की उम्मीद है। मैच रात 7:30 बजे शुरू होगा। ऐसे में खिलाड़ियों को गर्मी से कम परेशानी होगी। मैच के दौरान बारिश की संभावना नहीं है। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12 चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)- महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान और विकेटकीपर) शेख रशीद, आयुष म्हात्रे, रवींद्र जड़ेजा, शिवम दुबे, विजय शंकर, सैम करन, जेमी ओवर्टन, नूर अहमद, खलील अहमद, मथीश पथिराना और आर अश्विन। सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)- पैट कमिंस (कप्तान), अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन, नीतीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासन (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, जीशान अंसारी, ईशान मलिंगा और राहुल चाहर। __________________________________ स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… IPL का गणित आज बाहर हो सकती है CSK:पंजाब के पास टॉप-2 में पहुंचने का मौका; निकोलस पूरन टॉप सिक्स हिटर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2025) में लीग स्टेज के 48 मैच खत्म हो चुके हैं। मंगलवार को कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 14 रन से हराया। टीम ने नई दिल्ली में 8 साल बाद जीत दर्ज की। इस नतीजे से कोलकाता के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें जिंदा हैं। वहीं दिल्ली को पिछले 6 मैचों में चौथी हार का सामना करना पड़ा। पूरी खबर भास्कर इंटरव्यू हर दिन 450 शॉट खेलते थे वैभव सूर्यवंशी:गुजरात के खिलाफ 35 बॉल पर शतक लगाया; कोच बोले- उम्र पर सवाल उठाना बंद करो 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 35 बॉल पर शतक जमाया। उन्होंने 38 बॉल की पारी में 7 चौके और 11 छक्के लगाए। उनकी यह पारी कई वर्षों की मेहनत का फल है। वे हर अपने शॉट को परफेक्ट करने के लिए हर दिन 400 से 450 शॉट खेलते थे। पूरी खबर IPL मैच मोमेंट्स रसेल ने स्टार्क को 106 मीटर लंबा सिक्स लगाया:चमीरा ने छलांग लगाकर कैच लपका; नरेन के डायरेक्ट हिट से राहुल रनआउट​​​​​​​ IPL-18 के 48वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) को 14 रन से हरा दिया। मैच में कई रोचक मोमेंट्स देखने को मिले। आंद्रे रसेल ने मिचेल स्टार्क को 106 मीटर लंबा सिक्स लगाया। दुष्मंथा चमीरा ने बाई तरफ छलांग लगाकर अनुकूल रॉय का डाइविंग कैच पकड़ा। सुनील नरेन के डायरेक्ट हिट से केएल राहुल रनआउट हुए। उन्होंने एक हाथ से सिक्स लगाया। विपराज निगम की नो बॉल पर अक्षर पटेल से अंगकृष रघुवंशी का कैच छूटा। पूरी खबर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here