मध्य प्रदेश में इस बार शिक्षकों के तबादले ग्रीष्मावकाश में ही होंगे। स्थानांतरण का आधार स्कूलों का परीक्षा परिणाम रहेगा। बेहतर प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों को प्राथमिकता दी जाएगी। कमजोर परिणाम देने वाले शिक्षकों को अन्यत्र भेजा जाएगा। पूरी प्रक्रिया शिक्षा पोर्टल 3.0 पर परिणाम घोषित होने के बाद की जाएगी।
