Raipur Car Accident: रायपुर के तेलीबांधा ब्रिज पर एक तेज रफ्तार कार ने तीन लोगों को रौंद दिया, जिसमें एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई और दो युवतियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद कार सवार ड्राइवर गाड़ी सहित फरार हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के जरिए कार और उसके मालिक की पहचान करने की कोशिश।
