अर्जेंटीना में 7.4 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी:लोगों को ऊंची जगहों पर जाने की सलाह, तट से 222 किमी दूर समुद्र में केंद्र

0
59

साउथ अमेरिकी देश अर्जेंटीना में 7.4 तीव्रता का भूंकप आया है। इसके चलते सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। यह भूकंप भारतीय समयानुसार शाम 6:30 बजे आया है। भूकंप का केंद्र अर्जेंटीना के दक्षिणी राज्य उशुआइया से 222 किमी दूर समुद्र में ड्रेक पैसेज में था, जिसकी गहराई 10 किमी थी। बता दें कि ड्रेक पैसेज दक्षिण अमेरिका के केप हॉर्न , चिली, अर्जेंटीना और अंटार्कटिका के दक्षिण शेटलैंड द्वीपों के बीच का समुद्री इलाका है। प्रशासन ने लोगों से ऊंची जगहों पर जाने के लिए कहा है। प्रभावित इलाकों में सुनामी की चेतावनी वाले सायरन बजना शुरू हो गए हैं। अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है। इससे पहले 1 मई को भी अर्जेंटीना में 5.8 तीव्रता का भूंकप आया था। यह खबर अपडेट हो रही है….

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here