Mahakal Temple Ujjain : उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में एक हजार साल पुराने शिव मंदिर का पुनर्निर्माण किया जाएगा। पुरातत्व विभाग की टीम ने स्थल का निरीक्षण किया और निर्माण कार्य जल्द शुरू करने की बात कही। मंदिर की ऊंचाई करीब 37 फीट होगी और निर्माण पर 65 से 75 लाख रुपये का खर्च आएगा।
