Jabalpur Crime News: जबलपुर में अधारताल पुलिस ने बकरी चोर गैंग का भंडाफोड़ किया है। चार आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें मोहसिन रजा, योगेंद्र यादव, अयान अख्तर और उमर उर्फ भूरा शामिल हैं। पुलिस ने कार और चुराई गईं आठ बकरियों को जब्त किया है। आरोपितों ने पुलिस को बताया कि रात में रैकी करके बकरियां चुराते थे और मंडी में बेचकर रुपये आपस में बांट लेते थे।
