पीड़ित गोपाल पांडेय ने आरोप लगाया कि अविनाश ने उनसे बघेली फिल्म ‘कुंवारापुर’ के लिए 10 लाख रुपए लिए थे। बदले में एक चेक दिया गया, जो बैंक में जमा करने पर बाउंस हो गया। गोपाल पांडेय ने बताया, मैंने कई बार अविनाश से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने न फोन उठाया और न ही कोई जवाब दिया।
