आज पहला मैच, KKR vs RR:ईडन गार्डन्स में राजस्थान को 2018 से नहीं हरा सकी कोलकाता, बारिश की 80% आशंका

0
28

IPL-2025 में आज दो मैच खेले जाएंगे। दिन का पहला मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा। मैच KKR के होम ग्राउंड ईडन गार्डन्स में दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगा। सीजन में दोनों टीमों का दूसरी बार सामना होगा। पिछले मैच में कोलकाता ने राजस्थान को उसी के घर में 8 विकेट से हराया था। राजस्थान रॉयल्स के 11 मैचों में से तीन जीत के साथ 6 पॉइंट्स हैं। वहीं, कोलकाता 10 मैचों में 9 अंकों के साथ सातवें स्थान पर है। वहीं, दिन के दूसरे मैच में पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स का सामना होगा। यह मुकाबला शाम 7:30 बसे से धर्मशाला में खेला जाएगा। पहले मैच का प्रीव्यू मैच डिटेल्स, 53वां मैच
KKR vs RR
तारीख- 4 मई
स्टेडियम- ईडन गार्डन्स स्टेडियम, कोलकाता
टाइम: टॉस- 3:00 PM, मैच स्टार्ट – 3:30 PM हेड टु हेड में महज एक जीत का अंतर कोलकाता नाइटराइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच IPL में अब तक 31 मैच खेले गए। 15 मैचों में कोलकाता को और 14 में राजस्थान को जीत मिली। जबकि 2 मुकाबले बेनतीजा रहे। कोलकाता में दोनों टीमों के बीच 11 मुकाबले खेले गए है। इसमें से 6 में कोलकाता और 4 में राजस्थान को जीत मिली। एक मैच नो रिजल्ट रहा। यहां कोलकाता को राजस्थान के खिलाफ आखिरी जीत 2018 में मिली थी। उसके बाद तीन मैच खेले गए और तीनों राजस्थान ने जीते हैं। आज टीम के पास चौका लगाने का मौका है। रहाणे KKR के टॉप स्कोरर कप्तान अजिंक्य रहाणे KKR के टॉप स्कोरर है। उन्होंने 10 मैचों में कुल 297 रन बनाए है। उन्होंने अपने पहले मैच में RCB के खिलाफ 31 गेंदो में 56 रन की अर्धशतकीय पारी खेली थी। गेंदबाजी में वरुण चक्रवती ने 10 मैचों में 13 विकेट झटके हैं। वे KKR के टॉप विकेट टेकर है। हसरंगा राजस्थान के टॉप विकेट टेकर राजस्थान के लिए इस सीजन यशस्वी जायसवाल ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने 11 मैचों में 400 से ज्यादा रन बनाए हैं। दूसरे नंबर पर रियान पराग हैं। रियान ने 11 मैचों में 282 रन बनाए। बॉलिंग में वनिंदू हसरंगा ने 8 मुकाबलों में 10 विकेट झटके हैं। हसरंगा टीम के टॉप विकेट टेकर हैं। पिच रिपोर्ट
ईडन गार्डन्स स्टेडियम की पिच से बल्लेबाजों को मदद मिलती है। इस स्टेडियम में अब तक 98 IPL मैच खेले जा चुके हैं। यहां पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने 41 और बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने 56 मैच जीते हैं। इस स्टेडियम का हाईएस्ट टीम स्कोर 262/2 है, जो पंजाब किंग्स ने पिछले साल कोलकाता के खिलाफ बनाया था। वेदर कंडीशन
4 मई को कोलकाता का मौसम ठीक नहीं रहेगा। रविवार को यहां पूरे दिन बादल छाए रहेंगे और बारिश की 80% आशंका है। बारिश की संभावना सुबह में है। इस दिन यहां का तापमान 26 से 33 डिग्री के बीच रहने की उम्मीद है। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12
कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), सुनील नरेन, रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, अंगकृष रघुवंशी, आंद्रे रसेल, रोवमन पॉवेल, हर्षित राणा, अनुकूल रॉय, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा। राजस्थान रॉयल्स: रियान पराग (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, नीतीश राणा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, वनिंदू हसरंगा, जोफ्रा आर्चर, महीश तीक्षणा, संदीप शर्मा, युद्धवीर सिंह चरक, तुषार देशपांडे। ___________ स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… IPL का गणित पंजाब के पास टॉप-2 में आने का मौका:आज KKR की मुश्किलें बढ़ा सकती है राजस्थान; कोहली बने टॉप रन स्कोरर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2025) में लीग स्टेज के 52 मैच खत्म हो चुके हैं। शनिवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) को हरा दिया। इसी के साथ RCB ने पॉइंट्स टेबल में पहला स्थान हासिल कर लिया। वहीं प्लेऑफ से पहले ही बाहर हो चुकी CSK अब भी 10वें नंबर पर है। पूरी खबर IPL मैच मोमेंट्स कोहली ने RCB की कप्तानी की:जडेजा के 2 कैच छूटे, विराट-एनगिडी ने गंवाया मौका; ब्रेविस ने पकड़ा बेहतरीन डाइविंग कैच IPL के 52वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने चेन्नई सुपर किंग्स को 2 रन से हरा दिया। इस जीत में यश दयाल और भुवनेश्वर कुमार ने बेहतरीन डेथ बॉलिंग की। भुवनेश्वर के खिलाफ पावरप्ले के चौथे ओवर में लगातार 6 बाउंड्री लगीं। विराट कोहली, रजत पाटीदार और रवींद्र जडेजा ने कैच छोड़े। वहीं डेवाल्ड ब्रेविस ने डाइव लगाकर बेहतरीन कैच पकड़ा। पूरी खबर IPL मैच रिकॉर्ड्स कोहली के RCB से 300 छक्के पूरे:8वीं बार सीजन में 500+ रन बनाए; शेफर्ड ने खलील के ओवर में 33 रन बनाए IPL में शनिवार को RCB ने CSK को 2 रन से हरा दिया। चिन्नास्वामी स्टेडियम में विराट कोहली ने 5 छक्के लगाकर 62 रन बनाए। वे एक टीम से 300 टी-20 छक्के लगाने वाले पहले प्लेयर बने। कोहली ने IPL में सबसे ज्यादा फिफ्टी लगाने के रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली। पूरी खबर IPL मैच प्री-व्यू दिन का दूसरा मैच, PBKS vs LSG:दोनों टीमों का धर्मशाला में पहली बार होगा सामना, बारिश डाल सकती है खलल​​​​​ इंडियन प्रीमियर लीग में आज डबल हेडर (एक दिन में दो मैच) खेला जाएगा। दिन के दूसरे मुकाबले में पंजाब किंग्स का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से होगा। मैच पंजाब के दूसरे होम ग्राउंड हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। पूरी खबर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here