MP Congress: अब मीडिया विभाग का पुनर्गठन करते हुए 53 प्रवक्ता बनाए गए हैं। इसमें प्रदेश महिला कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष नूरी खान को शामिल किया है। प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक ने प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के अनुमोदन से अपनी टीम बनाई है। इसमें पूर्व विधायक डा. अशोक मर्सकोले और बैजनाथ कुशवाह को भी अवसर नहीं दिया।
