
नईदुनिया, भोपाल (MPBSE MP Board 10th 12th Result 2025 LIVE): माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) की 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम (MP Board Result 2025 LIVE) मंगलवार को घोषित किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सुबह 10 बजे परीक्षा परिणाम मुख्यमंत्री निवास में घोषित करेंगे। ये परिणाम www.mpresults.nic.in, https://mpbse.mponline.gov.in, www.mpbse.nic.in, www.jagranjosh.com, https://www.fastresult.in, https://www.digilocker.gov.in/web/dashboard/issuers पर उपलब्ध होंगे। इसके अलावा मोबाइल एप पर परिणाम जानने के लिए गूगल स्टोर पर एमपीबीएसई या एमपी मोबाइल एप डाउनलोड करें। नो योर रिजल्ट का चयन करने के बाद अपना रोल नंबर और आवेदन क्रमांक प्रविष्ट कर परीक्षा परिणाम जान सकेंगे। इस साल 17 लाख विद्यार्थी शामिल हुए थे।
