मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं और 12वीं के परिणाम घोषित किए। इस बार 10वीं में 76.22% और 12वीं में 74.48% छात्र सफल रहे। छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन किया। असफल छात्रों को दोबारा परीक्षा देने का अवसर मिलेगा। सिंगरौली की प्रज्ञा जायसवाल ने 10वीं में टॉप किया।
