दुर्ग में मॉकड्रिल का पहला फेस खत्म…अब होगा ब्लैकआउट:शाम 7.30 बजे भिलाई में बजेगा सायरन; घर-दुकान, गाड़ियों की लाइट करनी होगी बंद

0
25

पाकिस्तान से तनाव के बीच आज (7 मई) को देश के 244 इलाकों में युद्ध के दौरान बचाव के तरीकों की प्रैक्टिस हो रही है। मॉकड्रिल में छत्तीसगढ़ का दुर्ग-भिलाई शहर भी शामिल है। भिलाई स्टील प्लांट को देखते हुए दुर्ग को अलर्ट पर रखा गया है। शाम 4 बजे से मॉकड्रिल की शुरुआत हुई। करीब डेढ़ घंटे की प्रैक्टिस के बाद मॉकड्रिल का फर्स्ट फेज खत्म हुआ। दूसरे फेज में ब्लैकआउट की कार्रवाई की जाएगी। लगभग 7.30 बजे से 7.42 बजे तक ब्लैकआउट भी किया जाएगा। ये ब्लैकआउट सिर्फ भिलाई सेक्टर और प्लांट क्षेत्र में होगा। सायरन बजते के साथ मॉकड्रिल का दूसरा फेस शुरू होगा। पहले फेस में SDRF ने आग लगने पर एक्शन और घायल जवानों को कैसे ले जाया गया यह बताया गया। साथ ही सिविल डिफेंस का अभ्यास कराया गया। वहीं सूर्या मॉल में ब्लैकआउट किया गया। जानिए क्या होगा ब्लैकआउट के दौरान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here