Indian Attack Pakistan: आयुध निर्माणी जबलपुर ने सारंग और धनुष तोप के उत्पादन में तेजी ला दी है। फैक्ट्री ने करीब आठ साल के लंबे इंतजार के बाद अब फिर से लाइट फील्ड गन (एलएफजी) का उत्पादन शुरू कर दिया है। इस वर्ष फैक्ट्री का लक्ष्य 2300 करोड़ रुपये के आयुध उत्पादन का है, जिसमें टैंक और अन्य सैन्य उपयोगी सामग्री शामिल है।
