ज्वेलर्स दुकान में घुसकर पिता-बेटी को मारी गोली:धमतरी में 2 हमलावर फायरिंग कर भागे, इलाके में नाकेबंदी; दोनों अस्पताल में भर्ती

0
20

छत्तीसगढ़ के धमतरी में एक ज्वेलर्स दुकान में 2 अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग कर दी। हमलावरों ने दुकान में मौजूद पिता और बेटी को निशाना बनाया। दोनों आरोपी फरार हो गए हैं। वहीं पिता और बेटी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत खतरे से बाहर है। धमतरी एसपी सूरज सिंह परिहार ने बताया कि पुलिस को 8:40 के आसपास सूचना मिली की पावर हाउस के सामने गोलीबारी हुई है। इसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। मौके की तस्दीक की गई। पता चला कि दो अज्ञात नकाबपोश लड़कों ने एंट्री की थी। शुरुआती जांच में फायरिंग एयर गन से होने की आशंका है। दुकान और घर एक साथ है बताया जा रहा है कि, पावर हाउस के सामने बरडिया आभूषण दुकान भी है साथ ही घर भी है। हमले में पिता भंवर बरडिया और बेटी नैना बरडिया खून से लथपथ हो गए। गोली की आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। संचालक पर बट से हमला किया पुलिस ने बताया कि, ज्वेलरी दुकान के संचालक पर गन की बट से हमला किया गया है। वहीं संचालक की बेटी पर फायर हुआ है। पैर में छर्रे के निशान दिख रहे हैं। घायल पिता और पुत्री खतरे से बाहर हैं। प्रथम दृष्टया लग रहा है कि लूटपाट की इरादे से इस घटना को अंजाम दिया गया हो। हालांकि लूटपाट हुई नहीं है ऐसे में हर एंगल से जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here