दमोह जिले के हटा थानातर्गत एक शिक्षक से चार लाख रुपये लूटने के बाद जिंदा जलाने की घटना सामने आई है। गंभीर रूप से झुलसे शिक्षक को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
