Turkey Tourism: भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के बीच तुर्किए और अजरबैजान के समर्थन के बाद इंदौर के पर्यटकों ने इन देशों की यात्रा की बुकिंग निरस्त करना शुरू कर दिया है। मई-जून के लिए बुकिंग करवा चुके 50 प्रतिशत पर्यटक इसे निरस्त करवा चुके हैं। ट्रैवल एजेंट भी पर्यटकों से इन देशों की बुकिंग निरस्त करने का अनुरोध कर रहे हैं और अन्य देशों का विकल्प सुझा रहे हैं।
