Gutka Side Effects: भोपाल मेमोरियल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के डॉक्टरों ने जबड़े के कैंसर से पीड़ित एक मरीज की जटिल सर्जरी की है। गुटखा खाने की लत से मरीज का मुंह पूरी तरह बंद हो गया था और कैंसर जबड़े की हड्डी तक फैल चुका था। डॉक्टरों ने छाती की मांसपेशियों से नया जबड़ा बनाकर मरीज की जान बचाई।
