Mahakaleshwar Temple Ujjain: महाकाल मंदिर उज्जैन में श्रावण मास के दौरान सप्ताह के तीन दिन भस्म आरती की सामान्य बुकिंग सुविधा स्थगित रह सकती है। मंदिर समिति शनिवार, रविवार और सोमवार को श्रद्धालुओं की संख्या सीमित करने पर विचार कर रही है। इस दौरान ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग दोनों ही सीमित रहेंगी।
