MP News: महू क्षेत्र में रहने वाले सेवानिवृत ब्रिगेडियर को जनवरी में अज्ञात व्यक्तियों ने फोन कर शेयर ट्रेडिंग में रुपये लगाकर वहां से अधिक फायदा लेने की योजना बताई थी। इस पर वह ठगों के जाल में फंस गए और उनके द्वारा बताए गए खातों में रुपये जमा करा दिए। उन रुपयों से ठगों ने कुछ शेयर खरीदने की बात कही।
