भोपाल में एक पूर्व विधायक एटीएम क्लोनिंग का शिकार हो गए। उनके खाते से 6.83 लाख रुपये निकाले गए। पूर्व विधायक ने फरवरी में अरेरा कॉलोनी स्थित एक एटीएम से रुपये निकाले थे, जहां ठग ने स्कीमर लगाकर कार्ड की जानकारी चोरी की। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।
