जयशंकर ने PAK आर्मी चीफ को कट्टरपंथी कहा:बोले- उनके बर्ताव में झलकता है; अमेरिका के सीजफायर कराने के दावे को गलत बताया

0
21

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पाकिस्तान के आर्मी चीफ आसिम मुनीर को कट्टरपंथी बताया है। उन्होंने नीदरलैंड्स की मीडिया को दिए इंटरव्यू में कहा कि पाकिस्तान के आर्मी चीफ आसिम मुनीर के विचारों और व्यवहार में धार्मिक कट्टरता साफ नजर आती है। जयशंकर ने असीम मुनीर के भाषण का भी जिक्र किया। इसमें उन्होंने कश्मीर को पाकिस्तान के लिए ‘गले की नस’ बताया था। उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान के लोग कभी भी यह नहीं भूल सकते कि वे हिंदुओं से अलग हैं। मुनीर ने बच्चों को जिन्ना के दो-राष्ट्र सिद्धांत की कहानी सुनाने की वकालत की थी, ताकि वे समझ सकें कि बंटवारा क्यों हुआ था। इस घटना के 5 दिन बाद ही पहलगाम आतंकी हमला हुआ। जयशंकर ने कहा कि यह हमला पाकिस्तान के आतंकवादियों ने किया था और उन्होंने धर्म पूछकर लोगों की हत्या की। जयशंकर बोले- भारत ने साफ कहा अगर पाकिस्तान गोलीबारी रोकना चाहता है, तो खुद बताए जयशंकर ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई रोकने के लिए सीधे बातचीत हुई थी। उन्होंने बताया कि भारत ने सभी देशों को यह साफ बोल दिया था कि अगर पाकिस्तान गोलीबारी बंद करना चाहता है, तो उसे भारत के जनरल को फोन करके यह बताना होगा। अमेरिका की जंग रोकने में भूमिका के सवाल जयशंकर ने कहा कि जब भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष हो रहा था, अमेरिका समेत कई देशों ने समझौते की कोशिश की थी। अमेरिका सिर्फ अकेला ऐसा देश नहीं था। कुछ और देश भी बातचीत कर रहे थे, लेकिन मैं यह साफ करना चाहता हूं कि गोलीबारी रोकने का फैसला भारत और पाकिस्तान ने आपसी बातचीत के बाद लिया। उन्होंने कहा- हमारे पास एक हॉटलाइन है जिससे हम सीधे बात कर सकते हैं। 10 मई को, पाकिस्तान की सेना ने संदेश भेजा कि वे गोलीबारी रोकने के लिए तैयार हैं। इसके बाद, पाकिस्तान और भारत के सैन्य अधिकारी एक-दूसरे से बात करने के बाद संघर्ष विराम पर सहमत हुए। जयशंकर का बयान ऐसे समय में आया है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच हुए संघर्ष को सुलझाया है। हालांकि विदेश मंत्री ने कहा कि भारत-पाकिस्तान तनाव के दौरान अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने उनसे बात की थी। वहीं उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने पीएम मोदी को फोन किया था। जयशंकर के बयान की 6 बड़ी बातें… —————————- ये खबर भी पढ़ें… भारत-PAK सीजफायर पर सातवीं बार बोले राष्ट्रपति ट्रम्प:फिर कहा- बिजनेस के जरिए जंग रुकवाई; मोदी को महान शख्स बताया अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बुधवार को फिर दावा किया कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच हाल ही में हुए संघर्ष को सुलझाया है। ट्रम्प ने कहा, ‘मुझे लगता है कि मैंने बिजनेस के जरिए से विवाद सुलझाया है। अमेरिका, भारत और पाकिस्तान दोनों के साथ बड़ा सौदा कर रहा है।’ पूरी खबर पढ़ें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here