Simhastha 2028: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिंहस्थ 2028 की तैयारियों की समीक्षा की और अधिकारियों को समय सीमा में काम पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 2028 कब आ जाएगा, पता भी नहीं चलेगा, इसलिए मानसून के बाद मैदानी काम शुरू कर दिए जाएं। मुख्यमंत्री ने रेलवे और अन्य विभागों के साथ समन्वय बनाने के लिए भी अधिकारियों को निर्देश दिए।
