एक शख्स ने की सलमान के घर में घुसने कोशिश:कार में छिपकर गैलेक्सी अपार्टमेंट पहुंचा था, सिक्योरिटी ने पुलिस को सौंपा; 2 दिन में दूसरी घटना

0
22

सलमान खान के घर में एक बार फिर एक शख्स के घुसने का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, यह घटना 20 मई की है। खुलासा गुरुवार को हुआ। पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 23 साल के आरोपी का नाम जीतेंद्र कुमार है और छत्तीसगढ़ का रहने वाला है। 2 दिन में यह दूसरी घटना थी। 19 मई को एक महिला ईशा छाबड़ा ने भी गैलेक्सी अपार्टमेंट में घुसने की कोशिश की थी। इसे भी पुलिस ने अरेस्ट कर लिया था। दोनों मामलों की जांच जारी है। बांद्रा में FIR दर्ज, आरोपी को एक बार भगाया तो फिर लौट आया सलमान की सुरक्षा में तैनात पुलिस अधिकारी संदीप नारायण की शिकायत पर बांद्रा पुलिस ने FIR दर्ज की गई है। संदीप नारायण ने बताया कि 20 मई की सुबह 09:45 बजे, एक अज्ञात व्यक्ति को गैलेक्सी अपार्टमेंट बिल्डिंग के आसपास घूमते देखा गया। मैंने उसे समझाया और उसे चले जाने को कहा। इस पर आरोपी ने अपना मोबाइल फोन जमीन पर फेंककर तोड़ दिया। संदीप ने कहा कि वह शख्स शाम करीब 7:15 बजे फिर गैलेक्सी अपार्टमेंट के मुख्य द्वार पर वापस आया और इमारत में रहने वाले एक व्यक्ति की कार से गेट के अंदर प्रवेश कर गया। मौके पर मौजूद पुलिस कॉन्स्टेबल सुर्वे, महेत्रे, पवार और सुरक्षा गार्ड कमलेश मिश्रा ने तुरंत उसे हिरासत में लिया और बांद्रा पुलिस के हवाले कर दिया। सलमान को Y+ कैटेगरी की सुरक्षा, 24 घंटे 11 जवान साथ पिछले महीने धमकी मिली थी, कार बम से उड़ाएंगे 14 अप्रैल 2024 को सलमान के घर फायरिंग हुई थी। उसके ठीक एक साल बाद पिछले महीने 14 अप्रैल 2025 को सलमान को फिर एक बार जान से मारने की धमकी मिली थी। मुंबई के वर्ली स्थित ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट में अज्ञात शख्स ने वॉट्सएप मैसेज कर सलमान की कार को बम से उड़ाने की बात कही। मैसेज में लिखा था- हम सलमान खान को घर में घुसकर मारेंगे। मुंबई की वर्ली पुलिस ने केस दर्ज करके आरोपी को अरेस्ट कर लिया था। पिछले साल 14 अप्रैल को सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में फायरिंग हुई थी। इस हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग ने ली थी। इस केस में पुलिस ने 7 लोगों को गिरफ्तार किया था। इनमें से एक आरोपी ने खुदकुशी कर ली है। 14 अप्रैल 2024 की फायरिंग की 2 तस्वीरें सलमान ने धमकियों पर कहा था- जितनी उम्र लिखी, उतना जिएंगे लॉरेंस गैंग से लगातार मिल रही धमकियों पर सलमान खान ने इस साल 26 मार्च को कहा था – भगवान-अल्लाह ने जितनी उम्र लिखी होगी, उतनी जरूर जिएंगे। सिक्योरिटी बढ़ाई जाने पर सलमान ने कहा, ‘कभी-कभी इतने लोगों को साथ लेकर चलने से दिक्कत हो जाती है।’ पढ़ें पूरी खबर —————– सलमान खान से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें.. बाबा सिद्दीकी से पहले सलमान को मारने की साजिश थी:शूटर ने पुलिस को बताया- एक्टर की सिक्योरिटी टाइट होने पर प्लान बदल दिया NCP नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी ने खुलासा किया है कि सलमान खान उनकी हिटलिस्ट में थे। पूरी खबर पढ़ें.. 2. सलमान खान@59, 85 फिल्में, 74 अवॉर्ड:सोशल वर्क में अव्वल, लेकिन विवादों में जिंदगी, जानिए कैसे शिकार केस में चश्मदीद अड़े बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान आज 59 साल के हो चुके हैं। 3 दशकों से ज्यादा के एक्टिंग करियर में सलमान ने 85 फिल्में कीं, 74 अवॉर्ड जीते। वो चैरिटी में भी अव्वल हैं, इसके बावजूद सलमान की जिंदगी विवादों नाम रही और उन्हें बैड बॉय का तमगा दिया गया। पूरी खबर पढ़ें.. खबर लगातार अपडेट हो रही है…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here