पुलिस न सिर्फ सड़क पर सख्ती से तैनात थी, बल्कि सोशल मीडिया पर भी सतत निगरानी के लिए तीन टीम लगाई गई थी। भड़काऊ पोस्ट को तुरंत रिपोर्ट कर ब्लाक कराने से लेकर ऐसे लोगों को चिह्नित कर पुलिस उन तक पहुंची। जिससे शहर का माहौल न बिगड़े। एक अधिवक्ता अकेले फूलबाग पहुंच गए। इस खबर से पुलिस अधिकारी परेशान हो गए।
