सुकमा के नक्सल प्रभावित पोलमपाड़ गांव में दशकों बाद बिजली पहुंचने से लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है। सीआरपीएफ और प्रशासन की मदद से नक्सलियों के खौफ में जी रहे ग्रामीणों को अब बुनियादी सुविधाएं मिल रही हैं। सुरक्षा कैम्प और सड़क निर्माण ने विकास को गति दी है।
